Homeबिहारआरालूटकांड के दो मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

लूटकांड के दो मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

Fugitive Accused: आरा टाउन थाना पुलिस द्वारा लूटकांड के दो मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

  • हाइलाइट: Fugitive Accused
    • नवादा थाना क्षेत्र के गिरजा मोड़ से सोमवार की रात हुई गिरफ्तारी

आरा। टाउन थाना पुलिस द्वारा लूटकांड के दो मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी नवादा थाना क्षेत्र के गिरजा मोड़ से सोमवार की रात की। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी रामजी प्रसाद का पुत्र अमित कुमार सोनी उर्फ अमित सोनी है।

बता दे कि बीते 30 जुलाई 25 की दोपहर टाउन थाना क्षेत्र के निवासी आभूषण कारोबारी ऑटो से पटना के बिहटा चौक स्थित अपने ज्वेलरी दुकान जा रहे थे। इसी क्रम में जब वह धनुपरा टाटा मोटर्स शोरूम के पास पहुंचे थे। तभी तीन की संख्या में रहे अपराधियों द्वारा ऑटो को रुकवाकर उनके साथ मारपीट की तथा उनके पास रहे सोने व चांदी के गहने, दस हजार रुपये नगद एवं मोबाइल लूट ली थी। इस संबंध में भुक्तभोगी आभूषण कारोबारी रवि सोनी द्वारा टाउन थाना में तीनो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी समय से उक्त आरोपी फरार चल रहा था।

इसके अलावे बीते 1 सितंबर 2025 को कोईलवर थाना क्षेत्र के महुई बलहा गांव निवासी आभूषण दुकानदार अरुण कुमार अरुण उर्फ मुन्नाजी से लूटपाट हुई थी। थाना क्षेत्र के सकड्डी-पचैना मार्ग पर ब्रह्मस्थान के समीप दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों द्वारा आभूषण दुकानदार को ओवरटेक उनके बाइक को रोक दिया और मारपीट की गई। उस दौरान हथियार के बल पर उनके पास रहे 35 ग्राम सोना एवं मोबाइल लूट लिया गया था। पुलिसिया अनुसंधान के क्रम में अमित कुमार सोनी उर्फ अमित सोनी का नाम आया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular