Homeबिहारआरा भोजपुरलापरवाह राजस्व कर्मचारी को डीएम ने किया निलंबित

लापरवाह राजस्व कर्मचारी को डीएम ने किया निलंबित

Gadhani Anchal: भोजपुर जिला के गड़हनी अंचल के राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार के कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Gadhani Anchal: भोजपुर जिला के गड़हनी अंचल के राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार के कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

  • हाइलाइट्स: Gadhani Anchal
    • राजस्व कार्यों में लापरवाही पर डोएम द्वारा सख्त कार्रवाई
    • भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार को किया निलंबित

आरा: भोजपुर जिला के गड़हनी अंचल के राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार के कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उनकी लॉगिन आईडी में 75 दिनों से अधिक समय से कई दाखिल-खारिज मामले लंबित थे, तथा परिमार्जन प्लस के तहत पूर्व में डिजिटाइज की गई जमाबंदी में सुधार हेतु कोई कार्य नहीं किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त, नई डिजिटाइज्ड जमाबंदी के सृजन में भी उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई, जिससे आम जनता में असंतोष व्याप्त हो गया था।

जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा कई समीक्षा बैठकों में राजस्व कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया गया था, परंतु अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी। अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर एवं प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा की संयुक्त जांच टीम द्वारा की गई जांच में भी उनके कार्यों में घोर लापरवाही पाई गई। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, जिला पदाधिकारी द्वारा अखिलेश कुमार के निलंबन का आदेश जारी किया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular