Homeबिहारआरा भोजपुरसरस्वती पूजा में नाच के दौरान विवाद में युवक को मारी गोली

सरस्वती पूजा में नाच के दौरान विवाद में युवक को मारी गोली

Jaynagar firing: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव स्थित मुसहर टोली में मंगलवार की दोपहर सरस्वती पूजा में नाच के दौरान उपजे विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई।

Jaynagar firing: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव स्थित मुसहर टोली में मंगलवार की दोपहर सरस्वती पूजा में नाच के दौरान उपजे विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई।

  • हाइलाइट्स:Jaynagar firing
    • जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुटी
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर मुसहर टोली में मंगलवार की दोपहर घटी घटना

आरा: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव स्थित मुसहर टोली में मंगलवार की दोपहर सरस्वती पूजा में नाच के दौरान उपजे विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। उसे दाहिने साइड पीठ में गोली लगी है। जो दाहिने साइड सीने व बाएं हाथ को छेदते हुए आर-पार हो गई। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर मुसहर टोली निवासी रामचंद्र राम का 26 वर्षीय पुत्र संटू राम है। चिकित्सक डॉ. विकास सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और गोली से जख्मी युवक का सदर अस्पताल के ओटी में ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड पीठ में लगी थी। जो दाहिने साइड सीने से बाएं हाथ को क्रॉस होकर आर-पार हो गई थी। गोली लगने से जख्मी युवक का लंग्स डैमेज हो गया था। ऑपरेशन कर उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है और उसके सीने में चेस्ट ट्यूब डाला गया है। अभी मरीज की स्थिति बिल्कुल ठीक है।

उधर, घटना की सूचना पाकर पद्मश्री भीम सिंह भवेश सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली के उदवंतनगर प्रखंड के जयनगर मुसहर टोली में संटू राम नामक लड़के को गोली लगी और उसकी स्थिति काफी गंभीर है, उन्होंने इस संबंध में चिकित्सक डॉ. विकास सिंह से बात की और सदर अस्पताल पहुंचे। जख्मी की स्थिति ठीक है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular