Homeबिहारआराआरा में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार

आरा में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार

नगर थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार को महादेवा बिस्कुट गली में जुआ के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार हुए।

  • हाइलाइट: Gambling in Ara
    • जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा, नौ लोग गिरफ्तार
    • 4630 नगद, 5 मोबाइल, 2 लकड़ी का बोर्ड, 2 कॉपी, 13 पर्ची काटने वाला एवं 3 कैलकुलेटर बरामद

आरा। नगर थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार को महादेवा बिस्कुट गली में जुआ के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार हुए। उनके पास से 4630 नगद, 5 मोबाइल, 2 लकड़ी का बोर्ड, 2 कॉपी, 13 पर्ची काटने वाला एवं 3 कैलकुलेटर बरामद हुआ। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा गुरुवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

jay kumar

Gambling in Ara – नगर थाना पुलिस ने जुआ खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया

एसपी ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के महादेवा रोड बिस्कुट गली में जुआ का अड्डा चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान जुआ खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार लोगो में नगर थाना क्षेत्र के महादेवा रोड निवासी सुधीर कुमार, कमलेश कुमार, मो. आबिद, अमित कुमार, संजीव सोनी, कृष्णा कुमार, एमपी बाग निवासी अनिल कुमार, नवादा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-29 निवासी प्रदीप कुमार एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी मो. फिरोज है। एसपी ने बताया गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular