Homeबिहारआरा भोजपुरचेकिंग के दौरान पिकअप पर लोड 342 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पिकअप पर लोड 342 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Sahar police
    • दो मोबाइल तथा जीपीएस ट्रैकर भी पुलिस ने किया जब्त

Sahar police / आरा। भोजपुर जिले सहार थाना पुलिस की टीम ने एसएच-81 के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन को पकड़ा। जांच के क्रम में पिकअप पर लोड 342.72 लीटर विदेशी शराब, 2 मोबाइल एवं जीपीएस ट्रैकर बरामद हुआ। टीम ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा गुरुवार की शाम दी गई।

उन्होंने बताया कि मध निषेध इकाई पटना की ओर से सूचना मिली कि सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत एस.एच. 81 के पास से पिकअप पर लोड भारी मात्रा में शराब ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सहार थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग लगा दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिकअप को जप्त कर लिया।

जांच के क्रम में पिकअप पर लोड 342.72 लीटर शराब, 2 मोबाइल एवं जीपीएस ट्रैकर के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया गिरफ्तार दोनों तस्करों के विरुद्ध पुलिस बिहार मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular