Homeसंगीतआरा में "एक शाम मो.रफी के नाम" संगीत कार्यक्रम का आयोजन

आरा में “एक शाम मो.रफी के नाम” संगीत कार्यक्रम का आयोजन

आरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में हरदिल अजीज गायक मो. रफी की 45 वो पुण्यतिथि पर गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन

  • हाइलाइट: Music program Ara city
    • मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा…” गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन
    • हरदिल अजीज गायक मो.रफी के 45वीं पूण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

आरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में हरदिल अजीज गायक मो. रफी की 45 वो पुण्यतिथि पर “मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा” गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व एसीएमओ डॉ. के.एन. सिन्हा, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. कुमार जितेंद्र, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. राजीव रंजन ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन मो. रफी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया।

Music program Ara city – मोहम्मद रफी के बेहतरीन गानों की प्रस्तुति

समारोह में डॉ. के.एन. सिन्हा ने “एक हसी शाम को दिल मेरा खो गया….” तथा डॉ विजय गुप्ता ने “मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया….” गाने से लोगों को आनंदित किया। कार्यक्रम संयोजक मंजूर अली ने “मोहम्मद रफी तुम बहुत याद आए…” गीत गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

सचिव मो. नासिर उर्फ जम्वो एवं निवेदक मो. रफी के साथ अन्य कलाकारों ने मोहम्मद रफी के बेहतरीन गानों की प्रस्तुति दी। अन्य कलाकारं में नासिर ने “ए गुलबदन, ए गुलबदन…” रफी ने “क्या हुआ तेरा वादा…..”, फैजान एवं पूर्णिमा ने “छुप गए सारे नजारे…..” सलाउद्दीन और पूर्णिमा ने “यूं ही तुम मुझसे बात करती हो…..” दीपक जैन ने “दिल का सूना साज….” तथा पूर्णिया ने “आशाओं के सावन में….” गीत गाकर लोगो को झुमने पर मजबूर कर दिया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular