Homeबिहारआराछापेमारी में साढ़े नौ किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

छापेमारी में साढ़े नौ किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

आरा नगर थाना पुलिस की टीम ने रघु टोला लॉक के समीप छापेमारी कर साढ़े 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

Ganja smuggler – Raghu Tola : आरा नगर थाना पुलिस की टीम ने रघु टोला लॉक के समीप छापेमारी कर साढ़े 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Ganja smuggler – Raghu Tola
    • नगर थाना पुलिस टीम को रघुटोला स्थित बारह नंबर लाॅक के पास छापेमारी में मिली उपलब्धि

आरा: नगर थाना पुलिस की टीम ने रघु टोला लॉक के समीप छापेमारी कर साढ़े 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने दी। गिरफ्तार नगर थाना क्षेत्र के रघु टोला निवासी स्व. मनोज साह का पुत्र सुरज कुमार उर्फ सुनिल कुमार है।

एसपी ने बताया कि 13 जुलाई 24 को समय करीब 11 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरा नगर क्षेत्रान्तर्गत रघुटोला मुहल्ला स्थित बारह नंबर लाॅक के पास सूरज कुमार उर्फ सुनिल कुमार के घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है, जो गांजा तस्कर है। चोरी-छिपे गांजा की खरीद-बिकी का काम करता है। उक्त सूचना के सत्यापन, अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पुनि देवराज राय, पुनि-सह-थानाध्यक्ष आरा नगर थाना के नेतृत्व में पुअनि गुरू प्रसाद, पुअनि रामाकांत मांझी एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विषेष टीम का गठन किया गया।

टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 12 बजकर 05 बजे मुहल्ला रघुटोला उक्त व्यक्ति के घर पर पहुंची, तो पुलिस की टीम को देखकर एक व्यक्ति अपने घर से भागने लगा, जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से पकडा गया तथा उसके घर की विधिवत तलाशी लगी गयी, तलाशी के क्रम में उसके घर के अन्दर एक कमरे के कोने में रखा दो लाल रंग के प्लास्टिक के बोरा में कुल 9.599 किलो ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। इस संबंध में आरा नगर थाना मैं गिरफ्तार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular