HomeNewsभोजपुर में विवाद के दौरान गरजी बंदूक-एक को लगी गोली

भोजपुर में विवाद के दौरान गरजी बंदूक-एक को लगी गोली

  • बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव का मामला
  • जख्मी को इलाज के लिए लाया जा रहा सदर अस्पताल
  • चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने जख्मी का ऑपरेशन कर निकाला गोली

आरा: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव में गुरुवार को दो पक्षो के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। गोली उसके पेट में लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

भोजपुर में विवाद के दौरान गरजी बंदूक-एक को लगी गोली

चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने जख्मी का ऑपरेशन कर निकाला गोली

जानकारी के अनुसार जख्मी बांधा गांव निवासी स्व. सिद्धनाथ ओझा का 45 वर्षीय पुत्र लालजी ओझा है। बताया जाता है कि उनका गांव के ही एक व्यक्ति के साथ विवाद चला रहा था। गुरुवार की दोपहर विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस दौरान दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। इसमें लाल जी ओझा को गोली लग गई। आरा सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने जख्मी का ऑपरेशन कर गोली निकाला। उन्होंने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है।

भोजपुर: किसान के पोते ने पाया 97.7 और पोती ने 86 प्रतिशत अंक

जमीन के विवाद में विधायक एवं पूर्व विधायक आमने सामने

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular