Homekhabren Apkiभोजपुर में ठनका गिरने से युवती की मौत

भोजपुर में ठनका गिरने से युवती की मौत

तेज आंधी-पानी के दौरान गिरा ठनका

मृतका के घर में मचा कोहराम, परिजनो का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

रिपोर्टः मो. वसीम
आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के पश्चिमी बखोरापुर गांव में रविवार की सुबह तेज आंधी पानी के दौरान ठनका गिरने से एक युवती की मौत हो गई। घटना को लेकर अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका बड़हरा थाना क्षेत्र के पश्चिमी बखोरापुर गांव निवासी विजय कुमार राम की 18 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular