HomeNews"सडक नही तो वोट नही" शाहपुर में वोटिंग का बहिष्कार

“सडक नही तो वोट नही” शाहपुर में वोटिंग का बहिष्कार

Gobindpur Shahpur – ग्रामीणों ने कहाः हमेशा से ही हमलोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा

Gobindpur Shahpur शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-48 प्राथमिक विद्यालय गोबिंदपुर में गांव वालों द्वारा अब तक वोटिंग का बहिष्कार किया गया है। गांव वालों के अनुसार सड़क नही तो वोट नही। ग्रामीणों ने कहा कि हमेशा से ही हमलोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। लेकिन सड़क बनाने के लिए अबतक कोई नहीं आगे आया। सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी उपलब्धियों का बखान किया जाता है। परंतु क्या हमलोग एक अदद सड़क के भी हकदार नही है। सड़क नही होने के कारण गांव के लोगो को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

jay kumar

शाहपुर सीओ पंकज कुमार झा एवं बहोरनपुर ओपी प्रभारी मतदाताओं को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे

मतदान के बहिष्कार करने की सूचना की खबर मिलते ही गांव वालों के बीच अधिकारी पहुंचे। शाहपुर सीओ पंकज कुमार झा व बहोरनपुर ओपी प्रभारी ने मतदाताओं के समझाने के लिए Gobindpur Shahpur गांव वालों के बीच पहुंचे। अधिकारी द्वय ने लोगो मतदान बहिष्कार नही करने की अपील करने के साथ ही स्थानीय लोगो के साथ बैठक कर समझाया गया। लेकिन लोग अपनी बातों पर अबतक अड़े हुए है। इधर, मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी मतदाताओं के इंतजार में बैठे हुए है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular