HomeNewsक्राइमभोजपुर में जमीन विवाद में बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली, रेफर

भोजपुर में जमीन विवाद में बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली, रेफर

Pawar Bhojpur – गांव के ही दो लोगों पर गोली मारने का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

आरा। भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव (Pawar Bhojpur) में सोमवार की रात बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। गोली पीठ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में सोमवार की रात की वारदात

जख्मी पवार गांव (Pawar Bhojpur) निवासी कांग्रेस यादव है। गोली मारने का आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगा है। जख्मी कांग्रेस यादव के अनुसार गांव के ही दो लोगों के साथ उसका विवाद चल रहा है। सोमवार की रात वह गौशाला से घर वापस जा रहा था। उसी दौरान उसे गोली मार दी गयी। उसके बाद उसे तत्काल आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ.शैलेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular