Homeमनोरंजननर्तक राजा ने घुंघरुओं की झंकार से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

नर्तक राजा ने घुंघरुओं की झंकार से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Dumraon Gharana ध्रुवपद परम्परा के बैनर तले आयोजित हुआ सोलह दिवसीय संगीत सम्मेलन

आरा। डुमरांव घराना (Dumraon Gharana) ध्रुवपद परम्परा के बैनर तले आयोजित सोलह दिवसीय संगीत सम्मेलन में कथक नर्तक राजा कुमार ने अपने घुंघरुओं की झंकार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजा कुमार ने कथक की शुरुआत एकताल में निबद्ध रचना जय जय जगजननी देवी से की। राजा इस देवी स्तुति में दुर्गा व काली की रूप को दिखाया। इसके बाद राजा ने झपताल में शुद्ध कथक प्रस्तुत हुए उपज, उठान, आमद, टुकड़ा, तोड़ा, परण, गत निकास प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

वहीं राजा कुमार ने कार्यक्रम के अंत में घुंघरू और तबले की युगलबंदी से सबका मन मोह लिया। राजा के घुंघरू व सूरज कांत पांडेय के तबले के सवाल जवाब काफी आकर्षक रही। रोहित कुमार ने स्वरों से रंग भर दिया। डुमरांव घराने (Dumraon Gharana) के संचालक पंडित रामजी मिश्र ने कहा कि शास्त्रीय संगीत नृत्य के क्षेत्र में युवाओं का रुझान बढ़ा है। आज कई युवा कलाकार अपनी प्रतिभा से शास्त्रीय कलाओ को नया आयाम दे रहे हैं। गुरु बक्शी विकास के शिष्य राजा कुमार बिहार की नृत्य परम्परा के प्रतिनिधि के रूप में स्थापित हो रहे हैं। इस लाईव कंसर्ट में लीला सिंह, अरूण सहाय, विमला देवी, अमित कुमार, सोनम कुमारी, हर्षिता विक्रम समेत कई लोग उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular