Homeमनोरंजनआरा संसद के ब्यान से सियासी हलचल, क्या BJP से Out होंगे...

आरा संसद के ब्यान से सियासी हलचल, क्या BJP से Out होंगे भोजपुरी स्टार

Ara Sansad – RK Singh: आरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी से निकालने की बात कह राजनीतिक पारा गर्म कर दिया है।

  • हाइलाइट :- Ara Sansad – RK Singh
    • भोजपुरी स्टार पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में है
    • भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह के ब्यान से क्षेत्र में राजनीतिक पारा हुआ गर्म

आरा/जगदीशपुर :- आरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी से निकालने की बात कह राजनीतिक पारा गर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह अगर काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं, तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से अनुरोध करेंगे कि उन्हें पार्टी से निष्कासित करें।

बता दें कि भोजपुर जिले के जगदीशपुर स्थित टाउन हाल में मंगलवार को राजग कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आरके सिंह या उपेंद्र कुशवाहा का नहीं है, यह प्रधानमंत्री का चुनाव है और हमलोगों में से कोई भी हारे या जीते, उसका प्रभाव बराबर है। इस समय पूरी एनडीए गठबंधन एकजुट है।

पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल से दिया था टिकट
मालूम हो की पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद बीजेपी ने उन्हें आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था। टिकट मिलने की खुशी जताने के बाद अगले ही दिन उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वहां से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही। इसके बाद न तो उन्होंने पार्टी छोड़ी है और न ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है। ऐसे में तकनीकी रूप से वे पार्टी में बने हुए हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular