Homeआरा भोजपुरशाहपुरयह है सुशासन राज, शाहपुर नगर पंचायत में दबंग द्वारा कानून को...

यह है सुशासन राज, शाहपुर नगर पंचायत में दबंग द्वारा कानून को ठेंगा

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-02 में फरवरी माह 2024 में बनाई गई नई पीसीसी सड़क पर एक दबंग द्वारा खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है।

Good Governance: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-02 में फरवरी माह 2024 में बनाई गई नई पीसीसी सड़क पर एक दबंग द्वारा खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Good Governance
    • शाहपुर के दबंग ने सड़क को आसानी से कब्जा किया

आरा: शाहपुर नगर पंचायत में ऐसा लग रहा है कि जैसा कि घर का निर्माण कार्य कराते समय कोई नियम कानून ही नहीं है। जो चाहा जैसे भी चाहा घर का निर्माण कार्य करा लिया। सड़क को आसानी से कब्जा में ले लिया। उस पर मकान निर्माण भी शुरू कर कानून को चैलेंज भी दे दिया। मामला नपं पदाधिकारी के संज्ञान में भी है लेकिन कानून के पहरेदार लगता है की अभी सुप्त अवस्था में है। और यह सब हो रहा है नगर पंचायत शाहपुर के लापरवाह पदाधिकारियों की वजह से। ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं रही।

चार माह पहले ही बनी है सड़क

यहां बता देना जरुरी है कि शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-02 में फरवरी माह 2024 में बनाई गई नई पीसीसी सड़क पर एक दबंग द्वारा खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी सूचना नगर के कार्यपालक पदाधिकारी को भी है। उनके द्वारा जांच की बात भी कही गई है, लेकिन जांच किस पदाधिकारी को मिली है की निर्माण कार्य करनेवाले दबंग पर इसका कोई असर नहीं है। निर्माण कार्य अनावरत जारी रखा गया है। सड़क पर दीवाल खड़ी की जा रही है। नगर पंचायत के पदाधिकारी गहरी निद्रा में है। जब इनकी नींद खुलेगी तो सड़क पर मकान खड़ा मिलेगा। और फिर कोर्ट में केस बढ़ेगा। हद है लापरवाही की। यह है सुशासन राज। Good Governance.

स्थानीय लोगों में बढ़ता आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है की नगर पंचायत का कोई भी पदाधिकारी यहां देखने तक नहीं आया है। आरोप लगाया गया की शाहपुर नगर पंचायत के पदाधिकारी की इसमे मिलीभगत है। अभी चार माह पहले यह सड़क बनी है। दबंग द्वारा स्थानीय पार्षद से कहकर खुद सड़क निर्माण के समय तत्पर था। और अब इनके द्वारा बीच सड़क पर पिलर खड़ा कर दीवाल बनाया जा रहा। नगर पंचायत से मिलीभगत के कारण इनपर कोई कारवाई नहीं की जा रही है। कहा की अब हमलोग स्थानीय थाना में आवेदन देकर तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग करेंगे। इस मामले की सूचना जिले के वरीय पदाधिकारियों को देकर नगर पंचायत के लापरवाह पदाधिकारियों पर कारवाई की मांग की जाएगी।

नगर पंचायत से नक्शा व अनुमति लेना अनिवार्य

जबकि जानकार बताते है कि नगर में भूमि क्रय के बाद घर बनाने से पूर्व नगर पंचायत से नक्शा व अनुमति लेना अनिवार्य है। इससे भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद खड़ा नहीं होगा। साथ ही नगर पंचायत को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। लेकिन शाहपुर नगर पंचायत में इसका पालन नहीं हो रहा है। इससे जहां नगर पंचायत की टैक्स की चोरी हो रही है। वही दूसरी तरफ सड़क व नाली की भूमि को भी कब्जा में किया जा रहा है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular