Homeबिहारआराराजद और माले द्वारा लोगों को जाति के नाम पर बरगलाया गया-...

राजद और माले द्वारा लोगों को जाति के नाम पर बरगलाया गया- आर के सिंह

RK Singh - Ara: आरा सर्किट हाउस में आर के सिंह के आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाये।

RK Singh – Ara: आरा सर्किट हाउस में आर के सिंह के आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाये।

  • हाइलाइट : RK Singh – Ara
    • पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं अब भी आरा का प्रतिनिधि हूं
    • मेरे द्वारा स्वीकृत सभी कार्य पूर्ण होंगे, सेवा करता रहूंगा

आरा: पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह पूर्व सांसद आर के सिंह रविवार को आरा पहुंचे। आरा सर्किट हाउस में उनके आगमन पर पहुंचे एनडीए कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाये। पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिल उनका हौसला बढ़ाया। उक्त समय माहौल भावुक हो गया, जब भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकताओं और समर्थकों की आंखों से आंसू निकल गये।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं अब भी आरा का प्रतिनिधि हूं। मेरे द्वारा स्वीकृत सभी कार्य पूर्ण होंगे। मैं यहां के लोगों की सेवा करता रहूंगा। आप लोगों ने मुझे 2014, 2019 में दो बार मौका दिया और 2024 मे भी साढ़े चार लाख से अधिक लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस बार भीषण गर्मी में भी एनडीए कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी और मेरे लिए पार्टी का झंडा बुलंद किया। इसके लिए मैं आप सभी जिलावासियों का आभार व्यक्त करता हूं।

यह देश का पीएम बनाने का चुनाव था पर राजद और माले द्वारा लोगों को जाति के नाम पर बरगलाया गया और लोगों ने जाति के नाम पर वोट किया, जबकि नरेन्द्र मोदी खुद अतिपिछड़ा हैं। बिहार जातिवाद के कारण ही पिछड़ा है। जाति के नाम पर प्रतिनिधि चुनते रहेंगे तो विकास कैसे होगा?

आप सभी को इस चुनाव से सबक ले बिहार विधानसभा के चुनाव में सजग रहना होगा, क्योंकि बिहार का चुनाव देश के लिए नहीं आपके लिए होगा। नीतीश कुमार भी पिछड़े वर्ग से आते हैं। विपक्षियों के बरगलाने पर अपनी जाति के नाम पर वोट मत कीजिएगा। उनका डटकर मुकाबला करना है और 2025 में मुंहतोड़ जवाब देना है।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, विधान पार्षद जीवन कुमार सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular