Cataract patients: श्री रणछोड़दास जी बापू चैरिटेबल हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रवीण भाई वसाणी ने सोमवार को ईस्ट रमना रोड स्थित भारती कंसल्टेंसी सर्विसेज के हाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी जानकारी।
- हाइलाइट: Cataract patients
- तपोभूमि बक्सर में चल रहे शिविर में मरीजों के आंख का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन
- आगामी 31 मार्च 2026 तक चलेगा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
- 50 हजार से अधिक मरीजों का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन
आरा। आंखों के मोतियाबिंद का इलाज करवाने की बाट जोह रहे मरीजों के लिए खुशखबरी है। तपोभूमि बक्सर में मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है, जो आगामी 31 मार्च 2026 तक चलेगा। श्री रणछोड़दास जी बापू चैरिटेबल हॉस्पिटल, राजकोट, गुजरात के तत्वाधान में इस शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें 50 हजार से अधिक मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। इसकी जानकारी श्री रणछोड़दास जी बापू चैरिटेबल हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रवीण भाई वसाणी ने सोमवार को ईस्ट रमना रोड स्थित भारती कंसल्टेंसी सर्विसेज के हाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
Cataract patients : बेहतरीन लेंस लगाकर नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा
उन्होंने बताया कि नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर विगत 15 दिसंबर 2025 से बक्सर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चौसा रोड, दानी कुटिया कृतपुरा में चल रहा है, जो आगामी 31 मार्च 2026 तक चलेगा। शिविर में मरीज का आधुनिक फेको मशीन तकनीक से बिना चीरा वाला बेहतरीन लेंस लगाकर नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को रहने और खाने की व्यवस्था नि:शुल्क दी जाएगी। उपचार के बाद अन्न, वस्त्र देकर विदाई एवं मरीज की आरती उतारकर भावनात्मक सम्मान दिया जायेगा। जांच और ऑपरेशन की व्यवस्था रजिस्ट्रेशन व जांच एवं कृतपुरा चिराग संस्था के समीप विशाल टेंट में किया जायेगा। वही ऑपरेशन कृतपुरा मंदिर परिसर 10 अनुभवी डॉक्टरों नेत्र विशेषज्ञ की टीम द्वारा किया जायेगा। प्रत्येक मरीज को लगभग 3 दिन शिविर में रहना होगा। शिविर के माध्यम से मोतियाबिंद से ग्रस्त हजारों लोगों को नई रोशनी और नया जीवन मिलेगा। यह पहल न केवल चिकित्सा सेवा है, बल्कि मानवता और करुणा का जीवंत उदाहरण भी है। ऑपरेशन की एक महीने बाद मरीज को पावर का चश्मा नि:शुल्क दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद शिविर के माध्यम से हम मोतिया से ग्रस्त लोगों की सेवा कर उन्हें नया जीवन प्रदान कर रहे हैं। शिविर का उद्देश्य बिहार के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को आधुनिक तकनीक से नि:शुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने आम जनता से अपील की मोतियाबिंद से पीड़ित जरूरतमंद लोग अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति आंखों की रोशनी से वंचित न रहे। यह शिविर परम पूज्य श्री रणछोड़दासजी बापू श्री के दिव्य जीवन संदेश “मरीज मेरे भगवान हैं” और “मुझे भूल जाना, पर नेत्रयज्ञ को नहीं भूलना” को साकार करने का प्रयास है। इसी प्रेरणा से अस्पताल द्वारा बक्सर सहित पूरे बिहार के जरूरतमंद लोगों के लिए यह विशाल नेत्रयज्ञ आयोजित किया गया है। प्रेसवार्ता में राकेश राय उर्फ कल्लू राय, राघवेंद्र राय, सोनू राय तथा संस्थान के चिराग भाई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

