HomeNewsMla Rahul tiwari - अहंकार पर जीत का प्रतीक है गोवर्धन पूजा

Mla Rahul tiwari – अहंकार पर जीत का प्रतीक है गोवर्धन पूजा

Mla Rahul tiwari शाहपुर: क्षेत्र में पारंपरिक तौर तरीके के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा। इस अवसर पर यदुवंशी समाज के लोगों ने गोवर्धन पर्वत का प्रतीकात्मक गोवर्धन पूजा स्थल पर सामूहिक तौर पर मिलजुल कर भगवान कृष्ण एवं गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई। इसके साथ-साथ लोगों ने पारंपरिक अस्त्रों के साथ कला बाजिया भी दिखाई। कुछ युवाओं द्वारा लाठी, तलवार तथा वाना जैसे पारंपरिक अस्त्रों के साथ बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया गया। जिसे लोगों ने खूब सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।

Mla Rahul tiwari शाहपुर के कई गांवों के गोवर्धन पूजा में शामिल हुए

इस अवसर पर स्थानीय विधायक राहुल तिवारी ने भरौली, सरना, सोनवर्षा, रमदतही, तथा गोपालपुर के गोवर्धन पूजा में शामिल होकर स्थानीय लोगों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा अहंकार पर जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। यह पूजा सभी को सम्मान देने वाला पूजा भी बताया जाता है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow
ranjna
Shadow
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular