Homeधर्मआस्था-मंदिरकायस्थो ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

कायस्थो ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Lord Chitragupt – कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की विधि विधान से हुई पूजा

आरा। कायस्थ समाज के लोगों ने सोमवार को कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त (Lord Chitragupt) की पूजा-अर्चना की। इस दौरान घर तथा मंदिरों में भगवान चित्रगुप्त मूर्ति तथा फोटो रखकर पुरे विधि विधान से पूजा की। चित्रगुप्त पूजा को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सोमवार की सुबह से ही कायस्थ समाज के लोगों कहा घर में हर्ष का माहौल था। लोगों ने ब्राह्मणों को बुलाकर पूरे भक्तिभाव से आदि देव भगवान चित्रगुप्त तथा कलम व दवात का भी पूजन किया। इस दौरान “भगवान चित्रगुप्त की जय हो” के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। पूजन के बाद भव्य आरती हुआ। जिसमें कायस्थ समाज के लोगों के अलावे अन्य लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

Ara road jam एसपी के निर्देश पर 30 लोगों पर दो अलग-अलग दर्ज प्राथमिकी,5 गिरफ्तार

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular