Homeभोजपुरबड़हारातेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से महिला की मौत 

तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से महिला की मौत 

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव में शनिवार की शाम ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Gudiya Begum – Ekouna : भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव में शनिवार की शाम ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Gudiya Begum – Ekouna
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम 
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम 
    • बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव में शनिवार के शाम घटी घटना 

आरा/बड़हरा: भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव में शनिवार की शाम ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतका बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी मो. चांद की 41 वर्षीया पत्नी गुड़िया बेगम है। इधर, मृतका के पति मो.चांद ने बताया कि शनिवार की शाम बारिश हो रही थी। उसी बीच बकरी का छोटा बच्चा घर के बाहर भाग गया। जब वह उसे घर में लाने के लिए बाहर निकली, तभी अचानक उस पर ठनका गिर पड़ा और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई।

पढ़ें : बड़हरा की ताजा खबर, भोजपुर के ब्रेकिंग न्यूज in Hindi

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्री गुलशन, रुखसार, नाजिया एवं एक पुत्र अरबाज है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular