Homeबिहारआराबिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का आरा में भव्य स्वागत

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का आरा में भव्य स्वागत

Deputy Chief Minister : बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर भोजपुर जिला मुख्यालय आरा पहुंचे थे।

Deputy Chief Minister : बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर भोजपुर जिला मुख्यालय आरा पहुंचे थे।

jay kumar
  • हाइलाइट : Deputy Chief Minister
    • राकेश ओझा ने अंग वस्त्र एवं बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया

आरा: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भोजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार आरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न महापुरुषों को नमन करते हुए प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। डिप्टी सीएम ने जयप्रकाश नरायण, डॉ भीम राव आंबेदकर , वीर कुंवर सिंह स्मारक पर और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। फिर ब्रम्हर्षि स्वामी सहजानंद स्मारक पुस्तकालय पर जाकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। यहां उन्होंने आंवला का एक पौधा भी लगाया।

Deputy Chief Minister : उपमुख्यमंत्री को भेंट किया गया वीर कुंवर सिंह की तस्वीर

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर भोजपुर जिला मुख्यालय आरा पहुंचे थे। इस अवसर पर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के युवा नेता ई. राकेश विशेश्वर ओझा ने उप मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही राकेश ओझा ने शाहपुर क्षेत्र की जनता से जुड़ी परेशानियो को दुर करने हेतु ज्ञापन भी सौपा। इस अवसर पर सुमन राय, पवन तिवारी, सिशुपाल सिंह, कमलेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular