Homeभोजपुरबड़हाराकृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित हॉस्टल के समीप हादसा

कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित हॉस्टल के समीप हादसा

Gundi village road accident: भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित हॉस्टल के समीप शनिवार की शाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति समेत चार को टक्कर मार दी।

  • हाइलाइट: Gundi village road accident
  • ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति समेत चार को मारी टक्कर, एक की मौत
  • मृतक की पत्नी, पुत्र एवं पुत्री जख्मी, दो रेफर
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित हॉस्टल के समीप शनिवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित हॉस्टल के समीप शनिवार की शाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति समेत चार को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी, पुत्री एवं पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमे प्राथमिक उपचार करने के बाद पुत्री व पुत्र को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी चंद्र मोहन उपाध्याय के 35 वर्षीय पुत्र उत्तम उपाध्याय है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री थे। पूर्व में वह होकर का काम करते थे। जबकि जख्मियों में मृतक की 28 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी, 7 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार एवं 5 वर्षीया पुत्री अदिती कुमारी शामिल है।

बताया जाता है कि उनके साले धीरज कुमार की शादी तय हो गई थी। जिसे लेकर शनिवार की शाम वह बाइक द्वारा अपनी पत्नी पिंकी देवी, पुत्र आयुष कुमार एवं पुत्री अदिती कुमारी के साथ धोबहा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव अपने ससुराल जा रहे थे। उसी दौरान गुंडी गांव स्थित हॉस्टल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे सभी जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उत्तम उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात टाउन थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

जबकि जख्मियों में प्राथमिक उपचार के बाद उनके पुत्र आदर्श कुमार एवं पुत्री अदिती कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जबकि उनकी पत्नी पिंकी देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी पिंकी देवी व एक पुत्र आदर्श कुमार एवं एक पुत्री अदिती कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी पिंकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular