Maulabagh Ara: जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ला निवासी शत्रुघ्न सिंह का 20 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है।
- हाइलाइट: Maulabagh Ara
- इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉल के दौरान विवाद में युवक को मारी गोली
- जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
- पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
- नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में शनिवार की शाम घटी घटना
आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में शनिवार के शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉल के दौरान हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी को गोली सीने में बीचो-बीच मारी गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन द्वारा आनन-फानन उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ला निवासी शत्रुघ्न सिंह का 20 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है। सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इधर, आदर्श कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पूर्व ग्रुप कॉलिंग आया था तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था। उस दौरान आरोपी युवक से विवाद हुआ था और विवाद के दौरान उसके द्वारा गाली गलौज की गई थी। शनिवार की शाम जब वह अपने घर के गली में खड़ा था। तभी हथियारबंद बदमाश आए और उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
वहीं दूसरी तरफ जख्मी आदर्श कुमार ने कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर आए ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में मौलाबाग निवासी लोहा एवं उसके साथ रहे एक अन्य पर खुद को गोली मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
जबकि इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को सीने में बीचो-बीच गोली लगी है। गोली लगने के कारण लीवर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और क्षतिग्रस्त पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि अभी मरीज की स्थिति काफी गंभीर है।


