HomeबिहारArrahसंभावना स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाइयां

संभावना स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाइयां

Holi 2026: आरा शहर के मौलाबाग स्थित ‘शारदा स्मृति’ संभावना पब्लिक स्कूल एवं शुभनारायण नगर मझौंवा स्थित “शांति स्मृति” संभावना आवासीय उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को होली के त्योहार को लेकर बच्चों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र और प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने स्कूल के बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहां की होली हम सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। होली (Holi 2026)के मौके पर हमें कृत्रिम रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों का उपयोग करना चाहिए। ताकि कृत्रिम रंगों से हमारे शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं हो।

प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, जिसमें हम वर्ग भेद और ऊंच-नीच भूलकर एक-दूसरे से गले मिलकर अबीर-गुलाल लगाते हैं। उन्होंने लोगों से सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की। मौके पर स्कूल के प्रांगण में एकजूट होकर छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular