Orthopedic Clinic Arrah: चिकित्सक डॉ. अमन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोनों मरीजों का आयुष्मान योजना के तहत सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।
- हाइलाइट: Orthopedic Clinic Arrah
- आयुष्मान भारत योजना के तहत दो मरीजों का हुआ ऑपरेशन
- ऑर्थोपेडिक क्लीनिक में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिंह ने किया ऑपरेशन
आरा शहर के दक्षिणी रमना रोड़ स्थित आर्थोपेडिक क्लीनिक में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिंह द्वारा दो मरीजों का आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत कुल्हा एवं स्पाइन का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है।
उन्होंने बताया कि एक मरीज भोजपुर जिले के पवना थाना अंतर्गत पवना गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के 36 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह है। उनको कूल्हे में परेशानी थी।
वहीं दूसरी मरीज पटना जिले के पालीगंज थाना अंतर्गत पालीगंज गांव निवासी 50 वर्षीया पार्वती देवी है, उन्हें स्पाइन में प्रॉब्लम था।
दोनों मरीजों ने इलाज के लिए उनसे संपर्क किया। जहां उन्हें ऑपरेशन करने की सलाह दी गई। चिकित्सक ने बताया कि शुक्रवार को दोनों मरीजों का आयुष्मान योजना के तहत सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।


