Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के संदेश में सड़क हादसा, अखगांव निवासी महिला की घटनास्थल पर...

भोजपुर के संदेश में सड़क हादसा, अखगांव निवासी महिला की घटनास्थल पर मौत

Gyanati Devi Akhgaon: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के संदेश टोला के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित टेलर ने दवा लेने जा रही महिला को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Gyanati Devi Akhgaon
    • अनियंत्रित टेलर ने दवा लेने जा रही महिला को रौंदा, मौत
    • आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम
    • संदेश थाना क्षेत्र के संदेश टोला के समीप मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के संदेश थाना क्षेत्र के संदेश टोला के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित टेलर ने दवा लेने जा रही महिला को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक टेलर छोड़ मौके से फरार हो गया।उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा।

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर संदेश टोला के समीप रोड जाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सूचना पाकर संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव गांव निवासी रंजीत कुमार की 29 वर्षीया पत्नी ज्ञानती देवी है। इधर, मृतका पति रंजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी का दावा करने के लिए उसके साथ संदेश जा रहे थे। तभी संदेश टोला के समीप अनियंत्रित टेलर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र ऋतिक , युवराज एवं एक पुत्री इशा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular