Homeबिहारआरापुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

SP office Ara: आरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राज द्वारा एक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

  • हाइलाइट: SP office Ara
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
  • 3 दारोगा, 1 एएसआई, 1 हवलदार एवं 1 सिपाही को दी गई विदाई

आरा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राज द्वारा एक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपनी उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे तीन पुलिस अवर निरीक्षक, 1 सहायक अवर निरीक्षक, 1 हवलदार एवं1 सिपाही को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक राज ने कहा कि भोजपुर पुलिस परिवार इन सभी जांबाज़ों की अमूल्य सेवाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट करता है और उनके आगामी जीवन के लिए स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता है। इस मौके पर सेवा निवृत पुलिस पदाधिकारी को अंग वस्त्र, गीता आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। अवसर पर काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular