Homeबिहारआराआरा मुफस्सिल थाना के पीपरा जयपाल गांव में हर्ष फायरिंग, बालक को...

आरा मुफस्सिल थाना के पीपरा जयपाल गांव में हर्ष फायरिंग, बालक को लगी गोली

Harsh firing in Pipra Jaipal: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा जयपाल गांव में रविवार की रात तिलक समारोह में नाच देखने के दौरान बालक को गोली लग गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Harsh firing in Pipra Jaipal
    • हर्ष फायरिंग: तिलक समारोह में नाच देखने गए बालक को लगी गोली
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीपरा जयपाल गांव में रविवार की रात घटी घटना

आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा जयपाल गांव में रविवार की रात तिलक समारोह में नाच देखने के बालक को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे दाहिने पैर में घुटना के नीचे गोली लगी है। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी बालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा जयपाल गांव निवासी धर्मेंद्र राम का 11 वर्षीय पुत्र अंश राज है। इधर, जख्मी अंश राज ने बताया कि पिपरा जयपाल गांव में तिलक आया था। जहां नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। रविवार की रात वह अपने घर से उसी तिलक समारोह में नाच प्रोग्राम में नाच देखने के लिए गया था। इसी क्रम में जब वह समियाने से बाहर पानी पीने के लिए जा रहा था। तभी उसे गोली लग गई।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular