Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरभूमि विवाद में बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या, छोटा पटना रेफर

भूमि विवाद में बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या, छोटा पटना रेफर

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद में बड़े भाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट्स: Gyanchak – Collector Yadav
    • जमीन के विवाद में बडे भाई की पीट-पीटकर हत्या
    • मृतक का छोटा भाई गंभीर रूप से जख्मी, पटना रेफर
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुटी
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

बिहार, आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद में बड़े भाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान मृतक का छोटा भाई गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली।

Gyanchak – Collector Yadav – पट्टीदार पर ही हत्या का आरोप

जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव निवासी स्व.सूरज यादव के 45 वर्षीय पुत्र कलेक्टर यादव है। वह पेशे से किसान थे। जबकि मृतक का छोटा भाई 40 वर्षीय रामाशंकर यादव है। वही उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। पट्टीदार पर ही हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

उन्होंने बताया कि मृतक कलेक्टर यादव वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित रहा है। जेल भी जा चुका है। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी दुर्गावती देवी, दो पुत्री लक्ष्मीना कुमारी, संतोषी कुमारी, दो पुत्र विकास कुमार एवं विष्णु कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी दुर्गावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ranjna
Shadow
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular