बिहार,आरा (Vehicle checking)। आरा शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं है। बिना हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलाने वाले लोगों के विरुद्ध जिला परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान 107 वाहनों से 3 लाख 31 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
Vehicle checking – जिला परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक थाना ने संयुक्त रुप से की कार्रवाई
भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक थाना द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह जांच मुख्यतः हेलमेट के प्रयोग, ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहनों की फिटनेस आदि नियमों के अनुपालन को लेकर की गई।
अभियान के तहत शहर के रमना मैदान गोलंबर, ज़ीरो माइल और धरहरा ओवरब्रिज जैसे प्रमुख स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान 107 वाहनों पर नियम उल्लंघन की कार्रवाई करते हुए कुल 3,31,000/- (तीन लाख इकतीस हजार रुपये) की जुर्माना राशि वसूली गई।


