HomeNewsबिहारभोजपुर में एक साथ 40 लोगों पर प्राथमिकी

भोजपुर में एक साथ 40 लोगों पर प्राथमिकी

Hali Tola: एक पक्ष की ओर से 11 और दूसरे पक्ष की ओर से 29 लोगों को किया गया नामजद

  • हाइलाइट:Hali Tola
  • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के हली टोला गांव की रविवार की सुबह हुई थी वारदात
  • फायरिंग में एक पक्ष की किशोरी के सिर को छुते निकल गयी थी गोली

आरा। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के हली टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट ओर फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। दोनों पक्षों के 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एक पक्ष के सुरेंद्र सिंह की ओर से 11, जबकि दूसरे पक्ष की शिकम देवी के बयान पर 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। सभी आरोपित हली टोला के ही रहने वाले हैं।

सुरेंद्र सिंह की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार की सुबह वह धान की रोपनी के लिए ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहे थे। तभी राहुल सिंह और राजकुमार यादव सहित सभी 11 नाराजद आरोपित हथियार के साथ पहुंच गए तथा फायरिंग करने लगे।

वे लोग भाग कर पहुंचे, तो आरोपित वहां भी पहुंच गए और फायरिंग करने लगे। इसमें उनकी बेटी शीला कुमारी के सिर में गोली लग गयी। सुरेंद्र सिंह की ओर से दूसरे पक्ष पर 15 राउंड से अधिक फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है।

इधर, दूसरे पक्ष के राजकुमार यादव की पत्नी शिकम देवी की ओर से कहा गया है कि महेश यादव और सुरेंद्र यादव सहित 29 आरोपित राइफल-बंदूक एवं धारदार हथियार लेकर उनके दरवाजे पर आ धमके। मारपीट और फायरिंग करने लगे। उस दौरान घर की खिड़की-दरवाजा तोड़ दिया गया और एक लाख रुपए भी छीन लिया गया।

शिकम देवी की ओर से दूसरे पक्ष के लोगों पर लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular