HomeNewsभोजपुर के मसाढ़ हत्याकांड का खुलासा: दो गिरफ्तार

भोजपुर के मसाढ़ हत्याकांड का खुलासा: दो गिरफ्तार

Masarh Murder: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी इंटर के छात्र प्रीतम कुमार सिंह उर्फ प्रीतम राज की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है।

  • हाइलाइट: Masarh Murder
  • पैसे के विवाद में पत्थर और चाकू मारकर की गयी थी छात्र की हत्या, दो गिरफ्तार
  • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में 17 जुलाई की देर शाम हुई थी वारदात

आरा। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी इंटर के छात्र प्रीतम कुमार सिंह उर्फ प्रीतम राज की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। 44 हजार रुपए के विवाद में गांव के ही दो लड़कों ने पत्थर और चाकू से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और पत्थर भी बरामद कर लिया है। घटना के समय अपराधियों द्वारा पहने गये खून लगे कपड़े भी जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में मसाढ़ गांव निवासी पिंटू सिंह के पुत्र अंशु कुमार और स्व. रिंकू सुधन सिंह के पुत्र भोलू कुमार सिंह शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में सफल रही।

Masarh Murder : प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ ने दी जानकारी

सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह ने सोमवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की शाम घर से सामान खरीदने निकले छात्र प्रीतम कुमार सिंह उर्फ प्रीतम राज की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। उसका का शव रात गांव स्थित महादलित बस्ती से बरामद किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राज की ओर से थानाध्यक्ष चंचल कुमार महथा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी थी। तकनीकी मदद के लिए डीआईयू की भी मदद ली जा रही है। टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के जरिए हत्या का सफल उद्भेदन करते हुए अंशु कुमार और भोलू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।

अनुसंधान और दोनों अपराधियों से पूछताछ के अनुसार तीनों एक साथ काम करते थे। प्रीतम कुमार सिंह उर्फ प्रीतम राज का 44 हजार रुपए अंशु और भोलू के पास था। उसे लेकर प्रीतम कुमार सिंह उर्फ प्रीतम राज दोनों पर दबाव बना रहा थी। उसी विवाद में रेकी करने के बाद दोनों ने 17 जुलाई की शाम प्रीतम कुमार सिंह को पकड़ लिया। उसके बाद पहले पत्थर से उसे कुच दिया गया और फिर चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

एसडीपीओ ने बताया कि हत्या में अंशु और भोलू ही नामजद थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल पत्थर और चाकू सहित अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। अब इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करते हुए अभियुक्तों को सजा दिलाने को लेकर स्पीडी ट्रायल के तहत कोर्ट को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बता दें कि 17 जुलाई की शाम सामान खरीद निकले मसाढ़ गांव निवासी मिथिलेश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार सिंह उर्फ प्रीतम राज की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular