HomeNewsक्राइमभोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने सरपंच पति को मारी गोली

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने सरपंच पति को मारी गोली

Dinesh Pandey shot: जख्मी का आरा शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar

जख्मी ने शराब माफियाओं पर गोली मारने का लगाया आरोप

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में सोमवार की शाम घटी घटना

बिहार/आरा/जगदीशपुर: खबरे आपकी भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में सोमवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने सरपंच पति को गोली मार दी। जख्मी को दाहिने साइड पीठ पर गोली मारी गई है, जो अंदर फंसी हुई है। उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

Dinesh Pandey shot:जख्मी हरदिया पंचायत के सरपंच पति दिनेश पांडेय

Dinesh Pandey shot

जानकारी के अनुसार जख्मी हरदिया पंचायत की सरपंच युली पांडेय के पति दिनेश पांडेय हैं।  सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, जख्मी दिनेश पांडेय ने बताया कि आज शाम वह बाइक द्वारा पेट्रोल लेने के लिए हरदिया पेट्रोल पंप जा रहे थे। उसी दौरान हरदिया गांव के समीप ही पीछे से बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी आये और उन्हें गोली मार दी।

मरीज की हालत अभी स्टेबल:डॉ. विकास सिंह

वही जख्मी का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि युवक गोली से जख्मी हालत में आया है। जख्मी युवक को दाहिने साइड पीठ में गोली लगी है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाला जा रहा है। मरीज की हालत अभी स्टेबल है। बावजूद इसके उन्हें अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular