HomeNewsआरा के हरि जी हाता मुहल्ला सील

आरा के हरि जी हाता मुहल्ला सील

सदर एसडीओ के नेतृत्व में किया गया सील
आरा। कोरोना (कोविड-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आरा शहर सहित जिले के कई इलाके के लोग इसके चपेट में आ रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है। ऐहतियात के तौर पर संक्रमित व्यक्तियों के घर तथा उसके आसपास के इलाके को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसे सील किया जा रहा है।

jay kumar

इसी क्रम में आरा शहर के हरि जी हाता मुहल्ला को सील कर दिया गया। सदर एसडीओ अरुण प्रकाश के नेतृत्व में मंगलवार को हरि जी हाता मोहल्ले के गेट सील कर दिया गया है। बता दें कि मंगलवार को ही आरा शहर सहित भोजपुर जिले के 35 इलाकों को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया।

गोली से जख्मी युवक की चिकित्सक डॉ. विकास ने बचाई जान-ऑपरेशन कर निकाला गोली

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular