HomeNewsबक्सर में हर्ष फायरिंग, गोली से जख्मी भोजपुरी गायक को आरा लाया...

बक्सर में हर्ष फायरिंग, गोली से जख्मी भोजपुरी गायक को आरा लाया गया

Harsh firing in Buxar: जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव निवासी राजेश तिवारी का 19 वर्षीय पुत्र विवेक तिवारी है। इधर, विवेक तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव मे अपनी मौसी पुतुल देवी व अपनी मौसेरी बहन सुप्रिया के तिलक समारोह में शामिल होने गया था।

  • बक्सर में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली
  • जख्मी का आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव में शुक्रवार की देर शाम घटी घटना

Bihar/Ara: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव में शुक्रवार की देर शाम तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे बाएं हाथ में कंधे पर गोली लगी है। उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वही तिलक समारोह में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

Harsh firing in Buxar: जानकारी के अनुसार जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव निवासी राजेश तिवारी का 19 वर्षीय पुत्र विवेक तिवारी है। इधर, विवेक तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव मे अपनी मौसी पुतुल देवी व अपनी मौसेरी बहन सुप्रिया के तिलक समारोह में शामिल होने गया था।

शुक्रवार की देर शाम जब आंगन में तिलक समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। वही पर उसके एक रिश्तेदार द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इस दौरान उसे बाएं हाथ पर कंधे पर गोली लग गई। (Bhojpuri singer Vivek Tiwari injured by bullet) उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

दूसरी ओर जख्मी विवेक तिवारी ने अपने रिश्ते में मामा बबलू ओझा के द्वारा हर्ष फायरिंग करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। जबकि दूसरी ओर इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय युवक को बाएं साइड कंधे पर गोली लगी थी। जिसके कारण खून काफी बह गया था। ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है और उसका बीपी व प्लस स्टेबल है। मरीज की स्थिति भी बिल्कुल ठीक है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular