HomeNewsबिहारभीषण सड़क हादसे में भोजपुर के युवक समेत पांच लोगों की दर्दनाक...

भीषण सड़क हादसे में भोजपुर के युवक समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Arwal road accident: मृतकों में एक अंकित कुमार, पिता शशि भूषण जगदीशपुर आरा के रूप में पहचान हुई है। अन्य मृतक भी जगदीशपुर आरा के ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस सभी मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

  • अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा,मची अफरा तफरी
  • एनएच-139 पर ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर

Bihar/Arwal road accident: बिहार के अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के हसनपुर कुटी गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, एनएच-139 पर ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Arwal road accident: बताया जा रहा है कि ट्रक और ऑटो औरंगाबाद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान आगे जा रही ऑटो को टक्कर मारते हुए ट्रक ऑटो को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सदर थाने की पुलिस पहुंची।

पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों में एक अंकित कुमार, पिता शशि भूषण जगदीशपुर आरा के रूप में पहचान हुई है। अन्य मृतक भी जगदीशपुर आरा के ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस सभी मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular