Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजमृत बच्ची होने पर महिला बंदी ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर...

मृत बच्ची होने पर महिला बंदी ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

Female prisoner of Ara Jail: जेल सुपरिटेंडेंट गौरव कृष्ण ने बताया कि परिजन कुछ भी आरोप लगा सकते है। परिजन के आवेदन देने के बाद जेल प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल में भेजकर अल्ट्रासाउंड कराया गया था। वहीं कारा में भी महिला डॉक्टर अंजलिना द्वारा नियमित जांच चल रहा था। तबियत बिगड़ने के बाद उसे फिर सदर अस्पताल भेजा गया था।

  • जेल से डिलेवरी कराने आई महिला बंदी को हुई मृत बच्ची
  • महिला बंदी ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar/Ara: आरा मंडल कारा से प्रसव कराने के लिए आई महिला बंदी को मृत बच्ची हुई। महिला बंदी ने जेल प्रशासन पर बेहतर इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया है। दरअसल आरा मंडल कारा में मर्डर केस में बंद काजल कुमारी को डिलेवरी के लिए गुरुवार की रात सदर अस्पताल लाया गया था। जहां प्रसव के दौरान महिला बंदी को मरी हुई बच्ची हुई। जिसके बाद महिला ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।

Female prisoner of Ara Jail: मृत बच्ची पैदा होने के बाद काजल का रो-रोकर बुरा हाल है। पति के गुनाह की सजा काजल को उसके गर्भ में पले बच्ची और एक साल की बेटी श्रृष्टि को भुगतना पड़ रहा है। काजल कुमारी ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि महिला डॉक्टर ने बताया की मेरी बच्ची मरी हुई पैदा हुई थी। 7 दिन पहले ही सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराई गई थी। उसी समय महिला डॉक्टर ने बताया था कि बच्चा नहीं बचेगा। क्योंकि पेट से पानी ज्यादा पानी गिर गया है। मैंने पहले ही जेल प्रशासन को बोला था कि मेरा अल्ट्रासाउंड करवा दीजिए। लेकिन अब 7 दिन पहले करवाया गया है। सातवें महीने ही मैंने कहां था जांच करवाया जाए। उस दौरान जेल प्रशासन द्वारा कहा गया था कि अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। काजल ने बताया कि खाना में केवल दूध एक्स्ट्रा में मिलता था और जो दूसरे कैदी के लिए बनता था, वहीं मुझे भी मिलता था।

पढ़ें:- छोटकी सिंगही फायरिंग घटना का संबंध मूर्ति विसर्जन से नहीं: एसपी

वहीं जेल सुपरिटेंडेंट गौरव कृष्ण ने बताया कि परिजन कुछ भी आरोप लगा सकते है। परिजन के आवेदन देने के बाद जेल प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल में भेजकर अल्ट्रासाउंड कराया गया था। वहीं कारा में भी महिला डॉक्टर अंजलिना द्वारा नियमित जांच चल रहा था। तबियत बिगड़ने के बाद उसे फिर सदर अस्पताल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि हम लोग अपने बंदी का खुद से ज्यादा ख्याल रखते है। खुद का तबियत खराब होता है, तो थोड़ा लेट भी कर सकते है, लेकिन बंदी की तबियत बिगड़ती है, तो उसका ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है।

बता दे कि शहर के टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव में बीते वर्ष 31 अक्टूबर की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान उपजे विवाद में मारपीट और हत्या हुआ था। दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान धारदार हथियार से मारपीट व फायरिंग हुई थी। जिसमें एक पक्ष के द्वारा की गई फायरिंग के दौरान गोली लगने से चचेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

वहीं एक युवक को घर के छत पर ले जाकर हाथ-पैर बांध उसे बेहरमी से धारदार हथियार से काट दिया गया था। जिससे छोटकी सिंगही गांव के ही निवासी देव जी सिंह का 26 वर्षीय पुत्र ढेमन सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में काजल कुमारी और उसका पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा, रितिक सिंह, रवि सिंह, नगेंद्र सिंह, बंटी सिंह, पुष्पा देवी, ममता देवी जेल में है। काजल के साथ उसकी एक साल की बच्ची श्रृष्टि भी जेल में है।

पढ़ें:- बेटे मार रहे थे गोली,ललकार रही थी मां

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular