Homeआरा भोजपुरकोइलवरचांदी थाना के रामडिहल टोला से देसी कार्बाइन के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

चांदी थाना के रामडिहल टोला से देसी कार्बाइन के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Ramdihal Tola: भोजपुर में भयमुक्त और निष्पक्ष विधान सभा चुनाव को लेकर अवैध हथियारों की बरामदगी में जुटी पुलिस को फिर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ramdihal Tola
    • देसी कार्बाइन के साथ पकड़ा गया हत्या सहित अन्य कांडों में आरोपित रहा हिस्ट्रीशीटर
    • चांदी थाना क्षेत्र के रामडिहल टोला गांव से मंगलवार की रात पकड़ा गया अपराधी
    • कार्बाइन के बारे में पूछताछ कर रही पुलिस, करीब दो माह पूर्व यूपी से लाया था हथियार
    • हत्या के दो और शराब तस्करी के एक मामले में पूर्व में जेल जा चुका है हिस्ट्रीशीटर

आरा। भोजपुर में भयमुक्त और निष्पक्ष विधान सभा चुनाव को लेकर अवैध हथियारों की बरामदगी में जुटी पुलिस को फिर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चांदी थाना क्षेत्र के रामडिहल टोला गांव से देसी कार्बाइन के साथ पूर्व के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। वह रामडिहल टोला गांव निवासी साहानंद सिंह का पुत्र सत्येंद्र कुमार सिंह है।

उसे मंगलवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वह पूर्व में हत्या दो एवं शराब तस्करी के एक मामले में आरोपित रहा है। उन मामलों में वह जेल भी जा चुका है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से बुधवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात चांदी थाने के रामडिहल टोला गांव निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह के घर कार्बाइन जैसे अवैध हथियार होने की सूचना मिली। उस आधार पर थानाध्यक्ष राकेश रोशन के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर सत्येंद्र कुमार सिंह के घर छापेमारी की गयी।

तलाशी के दौरान उसके घर की छत पर गोईठा के ढेर के बीघ छुपा कर रखा गया देसी कार्बाइन बरामद किया गया। उसके बाद सत्येंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो माह पूर्व वह यूपी से देसी कार्बाइन लाया था। यूपी निवासी एक शख्स ने रखने के लिए उसे कार्बाइन दिया था। बहरहाल पुलिस उससे कार्बाइन के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

कार्बाइन देने वाले यूपी के शख्स की पहचान और गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सत्येंद्र कुमार सिंह पूर्व का हिस्ट्रीशीटर रहा है। साल 1998 और 2005 में हत्या एवं 2022 में शराब तस्करी के मामले में सत्येंद्र कुमार सिंह का नाम आया था। तीनों मामलों में वह जेल भी गया था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular