Homeखेलहॉकीहॉकी मैच का आयोजन सह जर्सी अनावरण कार्यक्रम

हॉकी मैच का आयोजन सह जर्सी अनावरण कार्यक्रम

हॉकी मैच का आयोजन सह जर्सी अनावरण कार्यक्रम
भोजपुर ‘ए’ ने 5 के मुकाबले 4 गोल से हासिल की जीत
आरा। हॉकी भोजपुर और सामाजिक संस्था ‘प्रयास एक कोशिश बदलाव का’ के द्वारा एक दिवसीय हॉकी मैच का आयोजन सह जर्सी अनावरण रमना मैदान में हुआ। जिसका उदघाटन असम कैडर के आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, मोगीनिस के प्रोपराइटर पंकज, हॉकी भोजपुर के सचिव इकबाल अख्तर, शैलेश कुमार राय, कुमार मंगलम ने संयुक्त रूप से किया। मैच भोजपुर ‘ए’ और भोजपुर ‘बी’ के बीच हुआ। जिसमे भोजपुर ‘ए’ ने 5 के मुकाबले 4 गोल से जीत हासिल की। पुरस्कार वितरण में रजी अहमद (पूर्व सचिव हॉकी, भोजपुर), अविनाश भास्कर (फिजिकल टीचर), कुमार मंगलम (सचिव, प्रयास एक कोशिश बदलाव का) ने किया। इस अवसर पर अमलेश कुमार, पुलकित साह, पवन सत्यार्थी, सुशील कुमार, आदि थे।

Bijay singh
jay kumar
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular