HomeNewsक्राइमशौच करने जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

शौच करने जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

शौच करने जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
बड़हरा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक माह पूर्व की घटना
गांव के एक ही शादीशुदा व बाल-बच्चेदार युवक पर लगा आरोप
मेडिकल जांच व बयान दर्ज करा आरोपित की धरपकड़ में जुटी पुलिस
आरा। जिले के बड़हरा इलाके में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। शौच करने जा रही किशोरी को उठा कर ले जाने के बाद रेप किया गया है। गांव के ही शादीशुदा और बाल-बच्चेदार युवक पर रेप का आरोप लगा है। घटना करीब एक माह पहले की है। लेकिन तब किसी कारणवश प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी थी। इसे लेकर आरा महिला थाने में शुक्रवार को किशोरी की मां के बयान पर केस किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है‌। इसके तहत महिला पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में किशोरी की मेडिकल जांच करायी गयी। अब बयान दर्ज कराने की तैयारी चल रही है‌। पीड़िता की मां ने बताया कि एक माह पूर्व लगन का समय था। गांव में एक शादी थी। उसी दौरान रात के 10 बजे उसकी बेटी शौच के लिए बाहर जा रही थी। उसी बीच आरोपित युवक ने उसे बीच रास्ते में ही दबोच लिया और जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उनकी बेटी घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। लेकिन तब किसी कारणवश प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गई थी। इधर, पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी लेकर छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular