HomeNewsबिहारबंगला में उड़ेला अबीर हो… फाग गीतों पर लोग मंत्रमुग्ध होकर जमकर...

बंगला में उड़ेला अबीर हो… फाग गीतों पर लोग मंत्रमुग्ध होकर जमकर थिरके

Holi Milan Celebration – 2026: आरा के मेडिकॉन हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह: आपसी भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

  • हाइलाइट: Holi Milan Celebration – 2026
  • लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी
  • बादल विराट ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

आरा। शहर के महावीर टोला रोड स्थित प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान ‘मेडिकॉन हॉस्पिटल’ में रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस उत्सव का विधिवत उद्घाटन क्षेत्र के प्रख्यात चिकित्सकों और सम्मानित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर रंगों और खुशियों के उल्लास से सराबोर नजर आया।

समारोह की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का महापर्व है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि होली का त्योहार समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और वर्ग-भेद को मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। वक्ताओं ने सभी से अपील की कि इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाना चाहिए।

इस विशेष अवसर पर मेडिकॉन हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक (एमडी) बादल विराट ने कहा कि होली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने त्योहार के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि होली की शुरुआत होलिका दहन की पवित्र अग्नि से होती है, जो हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागने की प्रेरणा देती है। यह पर्व जीवन में नए उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक भोजपुरी फाग गीतों की प्रस्तुति दी। “बाबा हरिहरनाथ, बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले हो……” और “बांगला में उड़ेला अबीर हो…..” जैसे लोकप्रिय फाग गीतों पर लोग मंत्रमुग्ध होकर जमकर थिरके। गीतों और नृत्य की जुगलबंदी ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

समारोह के दौरान शिष्टाचार और सम्मान की परंपरा को निभाते हुए एमडी बादल विराट ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. सूर्यकांत निराला, डॉ. एस.एम. पाठक, डॉ. निखिल अग्रवाल और डॉ. धीरज जैसे वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त राज, अभय, विवेक, मनीष कालू, मनीष कुमार, नितिन, तिलक, अमन पांडेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और अस्पताल कर्मी मौजूद थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular