HomeNewsबिहारशिवचर्चा से आरा रेलवे स्टेशन लौटने के दौरान अनाइठ के समीप हादसा

शिवचर्चा से आरा रेलवे स्टेशन लौटने के दौरान अनाइठ के समीप हादसा

Anaith e-rickshaw accident: गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

jay kumar
  • हाइलाइट: Anaith e-rickshaw accident
  • सभी घायलों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ के समीप शनिवार की देर शाम घटी घटना

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनाइठ के समीप शनिवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गैस सिलेंडरों से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना के तत्काल बाद यातायात पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान पटना जिले के पचरुखिया थाना क्षेत्र स्थित सैधानपुर गांव निवासी राधिका देवी, दयानंद सिंह, उमेश पासवान और काशी पासवान के रूप में हुई है। इनके साथ ही इसी थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर गांव निवासी चित्रलोक कुमार भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी व्यक्ति आपस में रिश्तेदार हैं।

इधर, घटनाक्रम के संबंध में घायल काशी पासवान ने बताया कि शनिवार को वे सभी लोग जयपुर गांव गए थे। वहां वे राकेश कुमार सिंह के आवास पर आयोजित शिवचर्चा कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे। देर शाम कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग एक ई-रिक्शा रिजर्व कर वापस आरा रेलवे स्टेशन की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान जैसे ही उनका ई-रिक्शा अनाइठ के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पर सवार सभी यात्री सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular