HomeNewsरेल मंडल अस्पताल दानापुर में लगा हॉट आरओ मशीन

रेल मंडल अस्पताल दानापुर में लगा हॉट आरओ मशीन

महिला कल्याण संगठन द्वारा दिया गया 10 हॉट केटल

पटना। कोरोना (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर दानापुर रेल मंडल ने अपने कर्मचारियों की हित में बेहतरीन पहल करते हुए दानापुर मंडल रेल अस्पताल में हॉट आरओ मशीन लगा दिया। जिससे कोविड – 19 से संक्रमित कर्मचारियों को काफी सहूलियत होगी।

शाहपुर कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत

दानापुर रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि रेलकर्मियों के सुरक्षा एवं बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के रेल प्रबंधक सुनील कुमार के आदेश पर कर्मचारी कल्याण कोष से इसको लगाया गया है। जिससे हॉस्पिटल में भर्ती सभी रेलकर्मियों को फायदा पहुंचेगा। इस आरओ मशीन से गर्म, ठंडा और साधारण तीनों प्रकार के शुद्ध पानी उपलब्ध हो पाएगा।

भोजपुर जिले में 23 पुलिस अफसरों को थानों व ओपी में पोस्टिंग भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने की 

कोविड के संक्रमण से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय सहित डॉक्टरों ने गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में आरओ मशीन लगाने के बाद,महिला कल्याण संगठन, दानापुर की अध्यक्षा श्रीमति सुप्रिया के निर्देश पर, मंडल हॉस्पिटल/दानापुर को 10 इलेक्ट्रिक केतली भी उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि इसके द्वारा भी पानी को गर्म कर कोरोना के संक्रमित भर्ती मरीज लोगों को दिया जा सके।

रेल मंडल अस्पताल दानापुर में लगा हॉट आरओ मशीन

कंटेनमेंट जोन में नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

विदित हो कि दानापुर मंडल ने अपने रेलकर्मियों के सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए रेलकर्मी एवं उनके परिवार के मध्य होमियोपैथी दवा एवं आयुर्वेदिक दवा वितरण किया गया था। कर्मचारियों के कल्याण के कार्यो में भी मंडल ने हमेशा बढ चढकर हिस्सा लिया। मंडल महिला कल्याण संगठन द्वारा रेल कर्मचारियों के परिवार के हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं को भी संचालित किया जाता है। बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी मंडल हमेशा तत्पर रहा है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular