HomeNewsक्राइमगोली लगने से ऋतिक रौशन की मौत

गोली लगने से ऋतिक रौशन की मौत

Hrithik Roshan shot dead:घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन और धरपकड़ में जुटी पुलिस

jay kumar

छींटाकशी का विरोध करने पर फायरिंग, तीन साल के मासूम की मौत

खबरे आपकी आरा मो.वसीम भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव में शुक्रवार की देर शाम छींटाकशी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। इलाज के लिये सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत बच्चा देउआर गांव निवासी संजय सिंह का 3 वर्षीय पुत्र ऋतिक रौशन था। छींटाकशी और गोलीबारी का आरोप पड़ोस के ही एक युवक पर लगा है।

Hrithik Roshan shot dead: घटना की छानबीन में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गयी। टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपित की धरपकड़ में जुट गयी है। घटना के बाद उसके बच्चे के घर में कोहराम मच गया है। बेटे के वियोग में मां मंजू देवी बेहाल थी। रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया था। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular