Homeबिहारआराआरा नगर निगम के नाम पर अवैध चुंगी वसूली मामले में एक...

आरा नगर निगम के नाम पर अवैध चुंगी वसूली मामले में एक और गिरफ्तार

Illegal Toll Collection: आरा नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल के समीप गत दिनों नगर निगम के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध चुंगी वसूली के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है।

  • हाइलाइट: Illegal Toll Collection
  • गिरफ्तार युवक जमीरा गांव निवासी बृज किशोरी राम का पुत्र मुकेश कुमार है

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल के समीप गत दिनों नगर निगम के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध चुंगी वसूली के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी बृज किशोरी राम का पुत्र मुकेश कुमार है। वह अवैध वसूली मामले में नामजद आरोपी था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की खानापूर्ति कर रही है।

Illegal Toll Collection: अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

बता दें कि 16 अप्रैल को नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ भट्टी गली निवासी मिश्री चौहान के पुत्र मुकेश कुमार को धर दबोचा था। जबकि अन्य भागने में सफल हो गए थे। उसके पास से 1855 रुपये नगद, 14 पीस सौ रुपए का पर्ची एवं एक मोबाइल बरामद किया था।

इस मामले में नवादा थानाध्यक्ष के तहरीर पर संवेदक अभिषेक चौरसिया, सह संवेदक भोला कुमार एवं मुकेश कुमार सहित आठ पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वही नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधि को बढ़ावा देने के आरोप में संबंधित ठेकेदार का टेंडर रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की दी गई थी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular