Imadpur Thana: भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा गुरुवार को ईमादपुर थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- हाइलाइट: Imadpur Thana
- जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की शिकायत सुन दिलाया भरोसा
- त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
आरा। पुलिस अधीक्षक राज द्वारा गुरुवार को ईमादपुर थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने आम जनता से जुड़े मामले को सुनकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वही त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
एसपी के जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में ज्यादातर मामले भूमि विवाद, घरेलू विवाद, दहेज उत्पीड़न आदि से संबंधित आए। आधा दर्जन मामले केसों से भी संबंधित भी आए। एसपी ने बताया जनता दरबार भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस जनता संबंध को मजबूत करना और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।
11 दिसंबर 25 से विभिन्न चरणों में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से आम लोगों को काफी फायदा हुआ है। बता दें की एसपी का जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम अब आगामी 24 जनवरी (शनिवार) को शाहपुर थाना, 29 जनवरी (गुरुवार) को संदेश थाना तथा 31 जनवरी (शनिवार) को कृष्णगढ़ थाना में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जनता से संबंधित समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का यह बेहतरीन अवसर है।

