Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरपीरोपीरो के गांधी स्व. काशीनाथ सिंह की स्मृति में 'समाजवादी द्वार' का...

पीरो के गांधी स्व. काशीनाथ सिंह की स्मृति में ‘समाजवादी द्वार’ का निर्माण

Socialist Gate: जन सहभागिता से शाहाबाद के समाजवादी नेता स्व. काशीनाथ सिंह की स्मृति में ‘समाजवादी द्वार’ का निर्माण

  • हाइलाइट: Socialist Gate
    • पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा बड़े भाई ने शाहाबाद की भूमि पर एक नई अलख जगाई थी

आरा। शाहाबाद प्रक्षेत्र के एक ऐसे समाजवादी नेता, जिन्होंने अपने निजी हितों से ऊपर उठकर सार्वजनिक कल्याण के लिए अभूतपूर्व मिसाल कायम की, उन्हीं स्वर्गीय काशीनाथ सिंह की स्मृति में एक ‘समाजवादी द्वार’ का निर्माण जन सहयोग से किया जा रहा है। यह पहल उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक प्रशंसनीय प्रयास है।

भोजपुर जिला के पीरो अंतर्गत अमई गांव निवासी स्वर्गीय काशीनाथ सिंह का व्यक्तित्व समाजसेवा और जनहित के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का परिचायक रहा है। यह सर्वविदित है कि उन्होंने सबसे पहले अपने ही घर को तोड़कर आंगन से गांव के लिए रास्ता बनाने हेतु संघर्ष किया था। इसके उपरांत, उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, छात्र और खिलाड़ियों के हितों की लड़ाई में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहें।

जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा कि पीरो के गांधी स्वर्गीय काशीनाथ सिंह जी वास्तव में ऐसे शख्स थे, जिनका श्राद्धकर्म भी जन सहयोग से संपन्न हुआ। यह इस बात का प्रमाण है कि वे महान समाजवादी नेता थे और जनमानस में उनकी गहरी पैठ थी। उनके नाम पर निर्मित यह ‘समाजवादी द्वार’ भी इसी जन भावना का जीवंत प्रतीक है।

Socialist Gate: दो माह के भीतर होगा पूर्ण

भाई दिनेश के अनुसार, इस स्मृति द्वार और पार्क के निर्माण के लिए सैकड़ों लोगों ने उदारतापूर्वक सहयोग किया है, जिसमें हजार, पांच सौ, पांच हजार, बीस हजार और पच्चीस हजार रुपए तक की राशि शामिल है। इसके अतिरिक्त, कई दानदाताओं ने गिट्टी, छड़, सीमेंट, बालू और ईंट जैसी निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है या प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि इस द्वार का निर्माण कार्य आगामी दो माह के भीतर पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस कड़ी में, राजद के वरीय नेता एवं मनेर विधायक भाई बीरेंद्र ने पच्चीस हजार रुपए, भड़ासरा के मुखिया तेज नारायण सिंह ने बीस हजार रुपए और पीरो नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय ने पच्चीस हजार रुपए का सहयोग समाजवादी द्वार निर्माण में दिया है।

भाई दिनेश ने सभी सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों, तथा समाज के प्रबुद्ध, प्रतिष्ठित एवं सम्माननीय व्यक्तियों को इस महान कार्य में सहयोग करने पर अभार ब्यक्त किया। इस पहल का स्वागत करते हुए, राजद के वरीय नेता पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी, राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दकी, पूर्व मंत्री मो. अखलाख अहमद, संदेश विधायक राधाचरण सेठ, पूर्व विधायक विजय मंडल, विजेंद्र यादव, चन्द्र दीप सिंह, अनवर आलम,पूर्व विधान परिषद सदस्य लाल दास राय, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हकीम प्रसाद, राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव , प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान,राजद नेता मनोज सिंह, बिनोद सिंह, शिव जी उपाध्याय, कमलेश सिंह , राजद नेता पूर्व राजद प्रत्याशी पप्पू यादव, मुन्ना सिंह,जिला परिषद सदस्य जितेंद्र यादव, राजू यादव, भीम यादव, हरिफन सिंह, राजकिशोर सिंह, मुकेश यादव प्रमुख,मुखिया रामेश्वर सिंह, बबलू यादव, श्रीराम सिंह, मदन यादव, पूर्व मुखिया भोला यादव , संतोष सिंह, हरेंद्र सिंह, सतनारायण सिंह, कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, पप्पू यादव, हरिमोहन सिंह, श्याम बाबू सिंह, बीरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, ज्योति प्रकाश, रितेश कुमार, मनीष सिंग, मनोज यादव, मुन्ना यादव, बबन यादव, कमलेश तिवारी, आशुतोष सिंह, ब्रजेश सिंह, अनिल सिंह, महेश सिंह, अरुण यादव, बिनोद यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, पप्पू सिंह, शिक्षक नेता पंकज कुमार उर्फ मंटू यादव, गुडु सिंह, अरुण सिंह, उमाशंकर सिंह, हृदयानंद सिंह, लाल बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह, अरुणेश सिंह, चंदेश्वर सिंह, मदन यादव, उमेश सिंह, रिपु सिंह, अधिवक्ता प्रमोद सिंह, राजेंद्र चौधरी, जयनाथ सिंह, अनिल सिंह, दशरथ सिंह, मुना सिंह, लाल बाबू सिंह, संजय यादव, शंभू कुमार, भाजपा नेता बलिराम मिश्र, भाकपा माले नेता दूदूल सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने इस पुनीत कार्य की शुरुआत के लिए अपना आभार और समर्थन व्यक्त किया है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular