Homeराजनीतशाहपुर में गंगा कटाव की भयावह स्थिति पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री...

शाहपुर में गंगा कटाव की भयावह स्थिति पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से गुहार

Ganges erosion in Shahpur: शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी और भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डी. राज भूषण चौधरी से भेंट की।

  • हाइलाइट: Ganges erosion in Shahpur
    • अपने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और अधिकारों के लिए मेरा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा: मुन्नी देवी

आरा। शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी और भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डी. राज भूषण चौधरी (D. Raj Bhushan Chaudhary) से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ने मंत्री का ध्यान शाहपुर प्रखंड के जवईंनिया गांव में गंगा नदी द्वारा हो रहे भीषण कटाव की ओर आकर्षित कराया। जिसमें क्षेत्र की विकट समस्या का उल्लेख कर उन्होंने मंत्री को एक विस्तृत पत्र भी सौंपा।

विगत वर्षों, विशेषकर वर्ष 2024 और 2025 में, गंगा नदी के अप्रत्याशित रूप से बढ़ते जलस्तर और उसकी तीव्र धारा ने जवईंनिया गांव के अस्तित्व को लगभग समाप्त कर दिया है। यह गांव अब अपने मूल स्वरूप को खो चुका है और यहाँ के निवासियों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चिंताजनक बात यह है कि अब कटाव का यह गंभीर खतरा चक्की नौरंगा, गंगापुर, भूसौला और दामोदरपुर जैसे समीपवर्ती गांवों की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इन गांवों के हजारों निवासियों के समक्ष विस्थापन और अनिश्चितता का संकट मंडरा रहा है।

इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु पूर्व विधायक मुन्नी देवी और भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष निम्नलिखित महत्वपूर्ण मांगें प्रस्तुत कीं:

१) जल संसाधन विभाग के विशेषज्ञों द्वारा प्रभावित क्षेत्र का अविलंब गहन निरीक्षण हो।
२) गंगा नदी के इस भयावह कटाव को स्थायी रूप से रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग (Boulder Pitching) अथवा एक मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाए।
३) नदी के कटाव में अपने घर-बार गंवा चुके भूमिहीन परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा प्रदान किया जाए और उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने कहा, “अपने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और उनके मौलिक अधिकारों के लिए मेरा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular