HomeNewsबिहारशाहपुर हथियार प्रकरण में नया मोड़, नपं कर्मी हुआ फरार

शाहपुर हथियार प्रकरण में नया मोड़, नपं कर्मी हुआ फरार

Shahpur Arms case : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में विगत वर्ष सितंबर माह में हुए अवैध हथियारों और कारतूसों की बड़ी बरामदगी के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Shahpur Arms case
    • शाहपुर नपं कर्मी अवकाश आवेदन देकर फरार, पुलिस कर रही तलाश
    • हथियार बरामदगी मामला: नपं कर्मी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में विगत वर्ष सितंबर माह में हुए अवैध हथियारों और कारतूसों की बड़ी बरामदगी के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में शाहपुर नगर पंचायत के एक कर्मी का नाम मुख्य रूप से जुड़ गया है, जो घटना के बाद से ही फरार है। फरारी के साथ ही नपं कर्मी द्वारा नगर कार्यालय को दिया गया एक महीने का चिकित्सा अवकाश की मियाद भी काफी पहले पूरी हो चुकी है। माननीय जिला न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका पहले ही खारिज कर दी है।

Shahpur Arms case : प्रतिबंधित एके-47 को लेकर सुर्खियों में शाहपुर

यह पूरा मामला 13 सितंबर, 2025 को तब सुर्खियों में आया जब पटना से आई एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की एक विशेष टीम ने अत्यंत गोपनीय सूचना के आधार पर शाहपुर नगर के दो अलग-अलग मोहल्लों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस महत्वपूर्ण और सुनियोजित कार्रवाई के दौरान, पुलिस को प्रतिबंधित एके-47 राइफल सहित कुल सात अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता मिली थी। मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। और अलग-अलग कांड संख्या दर्ज किया गया था। AK-47 के मामले में कांड संख्या-233/25 जबकि नपं कर्मी के वार्ड संख्या-10 स्थित घर से हथियार-कारतूस बरामदगी मामले में कांड संख्या-234/25 दर्ज किया गया था।

बता दें की बरामद हथियारों की सूची काफी लंबी और चिंताजनक थी, जिसमें एक लोडेड एके-47 राइफल, एक एकनाली बंदूक, दो लोडेड देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक देसी थार्नेट (कार्बाइन जैसा बनावटी हथियार), एक रिवॉल्वर, 76 कारतूस और पांच मैगजीन शामिल थे। इसके अतिरिक्त, तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे।

नपं कर्मी के घर से मिले थे अवैध हथियार कारतूस

वहीं, इस मामले में नपं कर्मी के आवास से एक देसी थार्नेट (कार्बाइन जैसा हथियार) सहित पांच अन्य अवैध हथियार व 33 कारतूस बरामद किए गए थे। इस छापेमारी के दौरान, नपं कर्मी के पुत्र को मौके से गिरफ्तार किया गया था और शाहपुर थाना कांड संख्या-234/25 दर्ज किया गया था। इधर, नगर कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नपं कर्मी एक महीने का चिकित्सा अवकाश नगर कार्यालय को दिया था, जिसकी मियाद काफी पहले पूरी हो चुकी है, इसके बाद भी अभी तक वो न कार्य पर लौटा है और ना ही किसी प्रकार का आवेदन दिया है। वही इस कांड में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular