HomeNewsआरा में बदमाशों ने उप मुखिया समेत तीन को मारी गोली- एक...

आरा में बदमाशों ने उप मुखिया समेत तीन को मारी गोली- एक की मौत

  • बेलाउर पंचायत – जख्मी उपमुखिया समेत दो को लाया गया सदर अस्पताल, एक रेफर
  • फाइनेंस पर ट्रैक्टर के विवाद को लेकर मारी गोली
  • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर पंचायत के दर्शन छपरा गांव में लग्जरी वाहन पर सवार बदमाशों ने उप मुखिया समेत तीन को गोली मार दी। इसमें एक की मौत हो गयी। जबकि उप मुखिया समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से एक को पटना रेफर कर दिया गया।

jay kumar

मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ आरा सदर अस्पताल

आरा में बदमाशों ने उप मुखिया समेत तीन को मारी गोली- एक की मौत

आरा के बाजारो एवं दुकानों को रेगुलेट करने के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

जख्मी उपमुखिया समेत दो को लाया गया सदर अस्पताल, एक रेफर

जानकारी के अनुसार मृतक दर्शन छपरा गांव निवासी नंदकिशोर यादव का 35 वर्षीय पुत्र बृज बिहारी यादव है। वही जख्मियों में दर्शन छपरा गांव निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र उदय शंकर सिंह एवं दूसरा गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवा पंचायत के रामपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र अमरजीत यादव है। अमरजीत उप मुखिया है। उसे पटना रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bijay singh
आरा में बदमाशों ने उप मुखिया समेत तीन को मारी गोली- एक की मौत
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular