HomeNewsबिहारएमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ के आरा भोजपुर सहित सभी ठिकानों पर...

एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ के आरा भोजपुर सहित सभी ठिकानों पर इन्कम टैक्स की दबिश

Radhacharan Seth IT raid: घर, होटल, रिजार्ट, धर्मशाला समेत अन्य जगहों पर आईटी की जांच शुरु

  • कोईलवर के एक बड़े बालू कारोबारी तथा आरा के स्वर्ण व्यावसायी के ठिकानों पर भी दी दबिश
  • कई बड़े-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के शटर गिरे रहे

Bihar/Ara: भोजपुर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जदयू नेता सह भोजपुर बक्सर के एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के ठिकानों पर मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। भोजपुर के आरा समेत देश के अलग-अलग जगहों पर इनकम टैक्स की टीम जांच कर रही है।

Radhacharan Seth IT raid: मंगलवार की सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम ने जेडीयू एमएलसी के आरा स्थित घर, होटल रिजॉर्ट धर्मशाला आदि पर जांच शुरू की है। आईटी की टीम एमएलसी राधा चरण साह की चल और अचल संपत्ति की जांच कर रही है।

आयकर विभाग की टीम की दबिश से लोगों में हड़कंप मच गया यह खबर पूरे शहर में जंगल की आग की भांति फैल गई। कई बड़े-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के शटर गिरे रहे। बताया जा रहा है कि आईटी की टीम भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के एक बड़े बालू कारोबारी तथा आरा के स्वर्ण व्यवसायी के ठिकाने पर भी दबीश दी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular